Computer Input Devices के प्रयोग की जानकारी जाने कंप्यूटर इनपुट डिवाइस

Computer Input Devices: जैसे कि आप जानते हैं कंप्यूटर में बहुत सारी डिवाइस का प्रयोग किया जाता हैं उन डिवाइस का अपना-अपना एक काम होता है।अलग-अलग वर्क करते हैं।आज उन्ही Computer Input Devices की जानकारी आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे।आप देख सकते हैं यह जानकारी


कंप्यूटर इनपुट डिवाइस (Computer Input Devices) 

Computer Input Devices


1-Input Devices (इनपुट डिवाइस) 


Input Device का प्रयोग कम्प्यूटर में कोई भी जानकारी इनपुट करने के लिये प्रयोग किया जाता है। कम्प्यूटर में इनपुट के रूप में निम्न लिखित डिवाइस प्रयोग की जाती है।


1-Key board

2-Mouse

3-Scanner

4-Optical character reader

5-Optical mark reader

6-Light pen

7-Joystick

8-Bar code reader

9-Touch screen

10-Digital camera

11-Digitizing tablet

12-Trackball

13-MICR

14-Voice recognition


1-Key board (कंप्यूटर कीबोर्ड) 


Key board एक Standard input devies है। इसका प्रयोग कम्प्यूटर में मुख्य इनपुट में डिवाइस के रूप में किया जाता है। इसके द्वारा कम्प्यूटर में कोई भी Information को आसानीपूर्वक भेजा जा सकता है। Key board का प्रमुख कार्य यूजर लैंग्वेज के डाटा को मशीन लैंग्वेज में कन्वर्ट करके C.P.U. को प्रदान करना है। Keyboard मुख्यतः दो प्रकार के होते है।


 (A) Standard key board: जिनमे मुख्यतः 84-110 की (Key) होती है।

 (B) Multimedia Keyboard


2-Mouse (कंप्यूटर माउस) 


Mouse यह डिवाइस जी.यू.आई. एप्लीकेशन के ऊपर कार्य करने के लिये बनायी गई है। GUI (Graphical User Interface) इस डिवाइस का उपयोग डाइंग बनाने के लिये या पहले से लिखी गई कमाण्ड को Run करवाने के लिये उपयोग में लायी जाती है। इस डिवाइस के अंदर एक छोटी-सी बॉल होती है जिसके द्वारा माउस पॉइंटर ऊपर नीचे या लेफ्ट राईट घूमता है।


3-Scanner (स्कैनर) 


Scanner यह डिवाइस फोटो कॉपी मशीन की तरह है। इसके द्वारा किसी भी ग्राफिकल इमेज या डाटा की डुप्लीकेट कापी तैयार कर सकते हैं। इसके द्वारा तैयार किया गया रिजल्ट सीधे कम्प्यूटर के अंदर स्टोर होता है जबकि फोटोकॉपी मशीन से तैयार किया गया रिजल्ट पेपर के-के ऊपर निकलता है। स्केनर के दो प्रकार हैं।


 (A) -Hand Remote Scanner

 (B) -Flat bad Scanner


 (A) -Hand Remote Scanner (हाथ रिमोट स्कैनर) 


यह काफी छोटे आकार का स्केनर होता है। इस स्केनर को हाथ के द्वारा चलाया जाता है। इसका उपयोग छोटी-छोटी इमेज को स्केन करने के लिये किया जाता है।


 (B) -Flat bad Scanner (सपाट तल स्कैनर) 


Flat bad Scanner यह स्केनर काफी बड़े आकार का होता है। इसकी नार्मल साईज ए-4 रहती है और जरूरत पड़ने पर इससे भी बड़े स्केनर मार्केट में उपलब्ध हैं। यह स्केनर फ्लेट रहता है। इसमें लेजर वीम अपने आप मूव करती है जिसके कारण इमेज की कापी कम्प्यूटर में स्टोर हो जाती है।


4-OCR (Optical Character Reader) (ऑप्टिकल कैरेक्टर रीडर) 


Optical Character Reader यह एक स्पेशल डिवाइस है। इसका उपयोग हर जगह नहीं किया जाता है। इसके द्वारा स्पेशल केरेक्टर को रीड करवाया जाता है जिनको कि आप्टीकल करेक्टर भी कहा जाता है। आप्टीकल केरेक्टर के अंतर्गत यह डिवाइस ब्लैक पोर्शन को रीड करती है और व्हाईट पोर्शन को नहीं पढ़ती है। ब्लैक पोरशन के लिये कम्प्यूटर में 1 लिखा जाता है और व्हाईट पोर्शन के लिये 0 लिखा जाता है।


5-OMR (Optical Mark Reader) (ऑप्टिकल मार्क रीडर) 


Optical Mark Reader यह एक स्पेशल डिवाइस है। जिसका उपयोग OMR Sheet के डाटा को पढ़ा जाता है। यह डिवाईस सीट के उसी डाटा को पढ़ती है जिन जगहों पर स्पेशल करेक्टर बने रहते हैं।


6-MICR [Magnetic Ink Character Reader) (चुंबकीय स्याही चरित्र पाठक) 


Magnetic Ink Character Reader यह भी एक स्पेशल डिवाईस है। इसका उपयोग बैंकों में किया जाता है। इसके द्वारा MICR Number को रीड कराया जाता है। इनके द्वारा चेकों / ड्राफ्ट की वैलिडिटी को चेक किया जाता है। वैलिडिटी से तात्पर्य है कि वह ओरिजनल है या डुप्लीकेट है। एम.आई.सी.आर. फॉण्ट स्टाईल यूज होती हैं।


 (A) -E 13 B Font

 (B) -CMC 7 Font


 (A) -E 13 B Font: यह स्टाईल यू.एस.ए. इण्डिया में यूज होती है। इसमें 0 से 9 तक के नम्बर होते हैं और चार स्पेशल करेक्टर प्रयोग किये जाते हैं जो कि नम्बर के आगे पीछे लगाये जाते हैं। उदाहरण:-स्पेशल करेक्टर "23" ।


 (B) -CMC 7 Font: यह स्टाईल यूरोप में यूज होती है। इसमें 0 से 9 तक के नम्बर, A से Z तक के अल्फाबेट तथा पाँच स्पेशल केरेक्टर यूज होते हैं


7-Light Pen (लाइट पेन) 


Light Pen यह एक फी हैण्ड राइटिंग पेन है, इस पेन को यूजर अपने हाथ के मुताबिक चला सकता है। इसका उपयोग सिगनेचर करने के लिये किया जाता है। यह पेन सी.पी.यू. से कनेक्ट रहता है। इस पेन को मॉनीटर की स्क्रीन पर चलाया जा सकता है या इसको लाईट पेन पैड के ऊपर चलाया जा सकता है। इसके अंदर विद्युत की तरंगें रहती हैं। जब इसको स्क्रीन पर चलाते हैं तो अपने आप इमेज बनने लगती है।


8-Voice (बॉयस इनपुट) 


Voice यह भी एक इनपुट डिवाईस है। इसको भी कम्प्यूटर के अंदर डाला जा सकता है मगर इसके लिये माईक्रो फोन की आवश्यकता पड़ती है क्योंकि voice के सिगनल एनालॉग के रूप में होते हैं और माईक्रोफोन के द्वारा इन सिगनल को डिजिटल में परिवर्तित कर दिया जाता है।


9-Digital Camera (डिजिटल कैमरा) 


Digital Camera इस डिवाईस के द्वारा कम्प्यूटर के अंदर स्टोर फोटो को डाल सकते हैं। यह कैमरा कम्प्यूटर के साथ भी चलाया जा सकता है और बगैर कम्प्यूटर के भी चलाया जा सकता है। बगैर कम्प्यूटर के चलाने के लिये फ्लापी डिस्क का प्रयोग किया जाता है और जहाँ कम्प्यूटर से चलाया जाता है तब कैमरा को सीधे कम्प्यूटर से जोड़ते हैं और जो भी फोटो खींची जाती है वह सीधे कम्प्यूटर में स्टोर होती है।


10-Web Camera (वेब कैमरा) 


Web Camera यह एक ग्राफिकल इनपुट डिवाईस है। इसके द्वारा किसी भी पिक्चर को कम्प्यूटर के अंदर के डाल सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा उपयोग इंटरनेट में किया जाता है। इस कैमरा को आन लाईन कैमरा भी कहते हैं। क्योंकि इस कैमरे के सामने होने वाली गतिविधियों को कम्प्यूटर के अंदर स्टोर करता है।


11-Bar Code Reader (बारकोड रीडर) 


Bar Code Reader यह एक स्पेशल डिवाईस है। इसके द्वारा बार को रीड कराया जाता है। बार कोड के अंदर। आईटम का मेन्युफैक्चिरिंग नम्बर व आईटमकोड नम्बर छुपा रहता है। बार कोड रीडर डिवाईस से बारों को रीड करने के बाद यह पता कर सकते हैं कि प्रोडक्ट ओरिजनल है या दुप्लीकेट है।


12-Joy Stick (जॉय स्टिक) 


Joy Stick को मैजिक स्टिक भी कहा जाता है। आज इस डिवाईस का उपयोग कम्प्यूटर में नहीं किया जाता है। इस डिवाईस में एक डन्डी रहती है जिसको गाडी के गेयर की तरह चीरों ओर घुमा सकते हैं। इस डन्डी को घुमाने से स्क्रीन पर माउस पाइन्ट र घूमता था मगर अब इसकी जगह माउस का उपयोग होने लगा है।


और अधिक पढ़ें:


1. जाने कंप्यूटर के कुल प्रकार, Types of Computers सम इनफार्मेशन

2.Computer Memory Ram का सबसे महत्त्वपूर्ण पार्ट जाने खास जानकारी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ