Laptop / Notebook-Palmtop & Workstation की मुख्य विशेषता और उपयोग

लैपटॉप नोटबुक (Laptop / Notebook) क्या है? पामटॉप (Palmtop) क्या कैसे? वर्क स्टेशन (Workstation) क्या है? इन तीनों की मुख्य विशेषता और उपयोग आप इस आर्टिकल में पढ़ने वाले हैं। चलिए जानते हैं क्रमबद्ध तरीके से पहले लैपटॉप फिर पामटॉप और वर्क स्टेशन के बारे में यह जानकारी आपको बहुत ही उपयोगी होने वाली है चलिए स्टार्ट करते हैं।



1-लैपटॉप / नोटबुक (Laptop / Notebook) :


यह ए छोटा पोर्टेबल कम्प्यूटर है। ये इतना छोटा है कि यह हमारी गोदी (Lap) में आ सकता है। इस कारण इसे लेपटॉप कम्प्यूटर कहते हैं। इन्हें नोट बुक कम्प्यूटर भी कहा जाता है। यह एक अत्यंत हल्का पी.सी. है। साधारणतः इसका वजन 3 कि। ग्रा। से कम होता है। छोटे आकार के कारण ये हमारे ब्रीफकेस में भी सभा जाते हैं।


यह आम पी.सी. से महँगे होते हैं। आम तौर पर नोट बुक की कीमत पी.सी. के मुकाबले 1.5 से 2 गुणा अधिक होती है। यह बैट्री के द्वारा चलाये जा सकते है, अतः इन्हें चलाने के लिए हमेशा प्लग में लगाने की आवश्यकता नहीं होती है। हालाँकि बैट्रीयों को हमें कुछ घंटों में चार्ज करना पड़ता है। TrackiBall तथा TouchPad उपकरणों के जरिये हम graphic instructions कम्प्यूटर को भेजते हैं जिसके द्वारा पॉइट, स्केच या ड्रॉ कर सकते हैं। अर्थात् ये दोनों उपकरण नोटबुक में माउस का कार्य करते हैं।


नोट बुक का स्कीन-विशेषताएँ


नोट बुक के स्कीन से सम्बंधित कुछ सबसे अलग विशेषताएँ होती हैं। नोट बुक के मॉनिटर में निम्नलिखित गुण होने चाहिए:


1. वजन में हल्का

2. छोटा आकार


ऐसा स्कीन बनाने के लिए flat-panel technologies नाम की तकनीक का प्रयोग होता है। अन्य गुण डिस्पले की तकनीक पर निर्भर करते हैं। जैसा कि स्वाभाविक है, यह गुण डेस्कटॉप मॉनिटर के लिए लागू नहीं होते हैं। नोटबुक कम्प्यूटर में display technologies तीन प्रकार की होती हैं:-


1. पौसिव मैट्रिक्स (Passive Matrix) 

2. डुअल स्कैन (Dual Scan) 

3. ऍक्टिव मैट्रिक्स (Active Matrix) 


नोटबुक की-बोर्ड: नोटबुक का आकार काफी छोटा रहता है, अतः इसका की-बोर्ड भी छोटे आकार का होता है। नोटबुक में ामले छोटी तथा काफी पास-पास होती हैं। साथ ही, नोटबुक के की-बोर्ड में कुछ कम मिले होती हैं।


2-पामटॉप (Palmtop) :


अंग्रेजी भाषा में हथेली को " पाम' कहते हैं। यह कम्प्यूटर हमारी हथेली में समा जाता है। इसीलिए इसका नाम पामटॉप दिया गया है। पामटॉप को hand-held computer या PDA (Personal Digital Assistant) या पॉकेट कम्प्यूटर भी कहते हैं।


पूर्ण साइज के कम्प्यूटर के मुकाबले PDA बहुत ही बौने कहे जा सकते हैं। हालाँकि यह फोन बुक तथा कैलेण्डर जैसे कार्य हेतु अत्यन्त लाभकारी हो सकते हैं। इनमें की बोर्ड के बजाय पेन का प्रयोग भी किया जा सकता है। जिसके हेतु इनमें हस्तलेख पहचान टेकनालॉजी है। वह वाणी पहचान टेकनालॉजी का भी प्रयोग कर सकते हैं। PDA एक hand-held device है जो 4 टेकनॉलोजी को समाहित करता है: कम्प्यूटिंग, टेलिफोन / फैक्स, इंटरनेट, नेटवर्किंग


एक आम PDA फैक्स, मोबाइल फोन, वेब ब्राउजर तथा personal organizer का कार्य कर सकता है। अतिरिक्त छोटे आकार के कारण पामटॉप कम्प्यूटर में डिस्क ड्राइव नहीं होती है हालांकि कई मशीनों में PCMCIA स्लॉट होते हैं। इनके द्वारा हम मोडेम, मेमोरी इत्यादि जोड़ सकते हैं। Apple Computer PDA लाने वाली पहली कम्पनियों में से एक थी जिसका Newton message pad 1993 में लॉन्च हुआ था। इसके बाद कई और निर्माता PDA ले आये हैं। आज इनके सबसे लोकप्रिय ब्रांड में Palm, Inc. कम्पनी की Palm Pilots शृंखला है।


मीडिया कॉर्पोरेशन ने हाल ही में pocket-sized computer निकाला है जो कि मात्र 52x52 मि। मी। साइज का है। मशीन का नाम टी-क्यूब है जो कि जापान में विकसित ट्रॉन नाम का ऑपरेटिंग सिस्टम प्रयोग में लाती है। इसका वजन मात्र 165 ग्राम तथा ऊंचाई 45 मि। मी। है। की-बोर्ड तथा मॉनिटर अलग से आते हैं, तथा मशीन में built-in हार्ड डिस्क नहीं हैं।


3-वर्क स्टेशन (Workstation) :


यह शब्द स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं है। दरअसल इस शब्द के दो मायने हो सकते हैं: एक स्थान जहाँ कोई व्यक्ति कम्प्यूटर पर कार्य करे, एक विशेष प्रयोजन का उच्च क्षमता वाला डेस्कटॉप कम्प्यूटर


जब उच्च क्षमता के डेस्कटॉप कम्प्यूटर बाज़ार में आये थे तो उन्हें इंजीनियरिंग वर्क स्टेशन कहा गया क्योंकि यह मुख्यतः इंजीनियरों तथा वैज्ञानिकों को ध्यान में रखकर बनाये गये थे। Sun Microsystems, Silicon Graphics तथा Hewlett-Packard ने बाज़ार में वर्क स्टेशन उतारे हैं। आगे चलकर, इनकी उच्च क्षमता के कारण इनका प्रयोग ग्राफिक्स की प्रोसेसिंग में किया जाने लगा। अतः ये कम्प्यूटर ग्राफिक्स डिजाइनर तथा animation फिल्म के निर्माताओं द्वारा प्रयोग में लाये जाने लगे। इन कम्प्यूटरों को ग्राफिक वर्क स्टेशन का नाम दिया गया।


सा हम देख सकते हैं, वर्क स्टेशन कम्प्यूटर की कोई खास परिभाषा नहीं है। इसके अलग-अलग मतलब हो सकते हैं। जो इस पर निर्भर करता है कि कौन इसका उपयोग कर रहा है। फिर भी, परिभाषा के तौर पर हम कह सकते हैं कि वर्क स्टेशन एक उच्च क्षमता का तथा अच्छी कोटि के मॉनिटर से सुसज्जित कम्प्यूटर है, जो अलग-अलग Users के लिए उच्चस्तरीय Computing में अलग-अलग रोल अदा कर सकता है।


निष्कर्ष:


ऊपर दिए गए आर्टिकल के अनुसार अपने Laptop / Notebook-Palmtop & Workstation की मुख्य विशेषता और उपयोग जाना। आशा है आपको ऊपर दी गई टेक्निकल जानकारी आपको जरूर अच्छी लगी होगी। आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद और अधिक कंप्यूटर से रिलेटेड जानकारियाँ पढ़ें।


READ MORE: DESKTOP IN HINDI

Tage: #लैपटॉप, #नोटबुक, #Laptop, #Notebook, #पामटॉप, #Palmtop, #वर्क स्टेशन, #Workstation

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ