Computer Language प्रयोग की जाने वाली भाषा के प्रकार

 कंप्यूटर लैंग्वेज (Computer Language) : कंप्यूटर में प्रयोग की जाने वाली मुख्य प्रकार की भाषाएँ कौन-कौन-सी हैं? यह कंप्यूटर लैंग्वेज (Computer Language) में जानेंगे। कंप्यूटर के अंदर कितने प्रकार की भाषा है? जानते हैं कंप्यूटर लैंग्वेज के बारे में,

Computer Language


Computer लैंगवेज (भाषा) :


भाषा एक माध्यम है जिसके द्वारा किसी भी व्यक्ति से कम्यूनिकेट कीया जाता है। कम्प्यूटर के अंदर दो प्रकार की भाषाएँ हैं।


1-Low Level Language (निम्न स्तर की भाषा) 

2-High Level Language (उच्च स्तरीय भाषा) 


1-निम्न स्तर की भाषा (Low Level Language) :


यह सबसे पुरानी भाषा है। कम्प्यूटर भी इसी भाषा के ऊपर कार्य करता है। इस भाषा को दो भागों में विभाजित किया गया है।


 (A) -Machine Language (मशीन भाषा) :-


Machine Language 0, 1 के रूप में होती है। इसी को बाईनरी कोड भी कहते हैं। मशीन लैंगवेज ही लो लेवल लैंगवेज कहलाती है। यह भाषा यूजर फ्रेंडली नहीं है क्योंकि हर व्यक्ति इस भाषा को नहीं समझ सकता है और यह भाषा मशीन पर भी निर्भर करती है। इस भाषा को हर मशीन के ऊपर नहीं चलाया जा सकता है। इसको चलाने के लिये अलग मशीन बनाई जाती है।


 (B) -Assembly Language (कोडप्रलेख भाषा) :-


Assembly language भी लो लेवल लैंगवेज के रूप में कार्य करती है। यह लैंगवेज मशीन लैंगवेज का नया रूप है। इस लैंगवेज में कुछ english शब्दों का प्रयोग किया गया है जिन्हें कि न्यूमेविक कोड भी कहते हैं। यह कोड कैलकुलेशन के लिये बनाये गये थे। जैसे:—Add, Multiply, Division इत्यादि।) 


2-High Level Language (उच्च स्तरीय भाषा) :


आज कम्प्यूटर में सिर्फ हाई लेवल लैंगवेज का प्रयोग होता है। यह भाषा लो लेवल का मॉडीफाई अथवा बदला हुआ रूप है। इस भाषा के अंदर केवल जनरल english का प्रयोग किया जाता है जिसको सभी व्यक्ति बहुत आसानी से समझ सकते हैं।


इसलिये इस भाषा को यूजर फ्रेंडली भाषा भी कहते हैं। इस भाषा को किसी भी मशीन के ऊपर आसानी से चला सकते हैं। इस भाषा पर कार्य करना आसान है तथा इससे होने वाली गलतियों को ढूँढ़ना आसान है।


और अधिक पढ़ें: जाने Computer Software क्या है सॉफ्टवेयर के प्रकार और भाग

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ