कंप्यूटर आउटपुट डिवाइस प्रिंटर (Computer Output Devices Printer) के बारे में खास जाने

 Computer Output Devices: कंप्यूटर आउटपुट डिवाइस जो कंप्यूटर से कनेक्ट कर बाहरी हिस्से से वर्क करते हैं Computer Output Device कहलाते हैं जो कंप्यूटर के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करके काम करते हैं वह आउटपुट डिवाइस कहलाते हैं। आउटपुट डिवाइस के कुछ महत्त्वपूर्ण प्रकार जानेंगे। कंप्यूटर इनपुट डिवाइस के बारे में आप पहले जान चुके हैं इसका लिंक हम आपको निष्कर्ष के नीचे प्रदान करेंगे यहाँ से पढ़ सकते हैं।

Computer Output Devices Printer


Computer Output Devices परिभाषा


Output Devices वह डिवाईसेस जिनके द्वारा हार्ड कॉपी और साफ्ट कॉपी के रूप में रिजल्ट प्राप्त करते हैं उन्हें आउटपुट डिवाइस कहते हैं। हार्ड कापी रिजल्ट को प्रिंटर के माध्यम से निकाला जा सकता है और साफ्ट कापी रिजल्ट मॉनीटर पर देख पाते हैं। इसके कुछ महत्त्वपूर्ण उदाहरण हैं जैसे कि


1-Printer

2-Plotter

3-Monitor

4-Speaker


1-Printer आउटपुट डिवाइस जानकारी


Printer: यह डिवाईस हार्ड कॉपी के रूप में रिजल्ट को प्रिंट करती है। प्रिंटर को तीन प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है।


(A) -Character Printer

(B) -Line Printer

(C) -Page Printer


 (A) -Character Printer: यह प्रिंटर एक बार में सिर्फ एक केरेक्टर को प्रिंट करता है। इसमें केरेक्टर की साईज पहले से फिक्स रहती है। केरेक्टर प्रिंटर में चेन, ड्रम, डेजीव्हील प्रिंटर आते हैं।


 (B) -Line Printer: यह प्रिंटर एक बार में पूरी लाईन को प्रिंट करता है। इस प्रिंटर में अल्फाबेट्स पहले से फिक्स्ड नहीं रहते हैं। इसलिये यह प्रिंटर टेक्स्ट और ग्राफिकल दोनों प्रकार की जानकारी प्रिंट कर सकता है। डाटा मैट्रिक्स और इंकजेट प्रिंटर लाईन प्रिंटर के अंतर्गत आते हैं।


 (C) -Page Printer: यह प्रिंटर एक बार में पूरे पेज को प्रिंट कर देता है। इसके द्वारा टेक्स्ट और ग्राफिकल दोनों प्रकार की जानकारी को प्रिंट कर सकते हैं। इस प्रिंटर के अंतर्गत लेजर प्रिंटर आते हैं।


प्रिंटर को दो केटेगिरी में डिवाईड किया गया है


a) इम्पैक्ट प्रिंटर (Impact Printer) 

b) नान-इम्पैक्ट प्रिंटर


a) इम्पैक्ट प्रिंटर:-वह प्रिंटर जो इनफार्मेशन को प्रिंट करते समय आवाज करते हैं उन्हें इम्पैक्ट प्रिंटर कहते हैं।


इम्पैक्ट प्रिंटर के प्रकार (Types of Impact Printer) 

1. Dot Matrix Printer

2. Drum Printer

3. Chain Printer

4. Daisy Wheel Printer


1. Dot Matrix Printer:


इस प्रिंटर के माध्यम से टेक्स्ट और ग्राफिकल दोनों प्रकार की जानकारी प्रिंट कर सकते हैं। यह प्रिंटर इनफार्मेशन को प्रिंट करने के लिये पिन्स का उपयोग करता है। इसके द्वारा डाट्स के रूप में इनफार्मेशन प्रिंट होती है लेकिन इसकी प्रिंटिंग ज्यादा अच्छी नहीं है। इसकी प्रिंटिंग स्पीड भी काफी धीमी है क्योंकि यह एक बार में एक लाईन को प्रिंट करता है।


इस प्रिंटर के अंदर उपयोग होने वाले हेड में एक साथ कई पिन लगी होती हैं। इन प्रिंटर की कीमत कम होती है और साथ ही रखरखाव भी कम आता है और बिना रूके बहुत लम्बे समय तक इस प्रिंटर से कार्य लिया जा सकता है।


2. Drum Printer:


इस प्रिंटर का आज उपयोग नहीं करते हैं क्योंकि इसके द्वारा सिर्फ टेक्स्ट को प्रिंट किया जा सकता है वह भी फिक्स्ड साईज में। इससे ग्राफिक्स प्रिंट नहीं कर सकते हैं। इस प्रिंटर के अंदर एक ड्रम होता है जिसके ऊपर लेटर्स लगे रहते हैं। चेन गोल घूमती है और एक हैमर का उपयोग होता है जो इनफार्मेशन को प्रिंट करता है। ड्रम प्रिंटर की प्रिंटिंग स्पीड स्लो होती है। तथा प्रिंटिंग में अच्छी क्वालिटी का पेपर यूज होता है। ड्रम प्रिंटर डाट मैट्रिक्स प्रिंटर की अपेक्षा सस्ता होता है पर इसका मेंटेनेंस अधिक निकलता है।


3. Chain Printer:


Drum Printer में होने वाली कठिनाईयों को दूर करने के लिये चेन प्रिंटर का आविष्कार किया गया। इस प्रिंटर में एक चेन लगी रहती है जिसके ऊपर लेटर्स लगे रहते हैं। चेन गोल घूमती है और एक हैमर का उपयोग होता है जिससे इनफार्मेशन प्रिंट की जाती है। हैमर सीधे चैन के ऊपर टकराता है। इस प्रिंटर की गति धीमी होती है। इसके द्वारा केवल टेक्स्ट को प्रिंट कर सकते हैं ग्राफिक्स को नहीं।


4. Daisy Wheel Printer:


इस प्रिंटर के द्वारा भी केवल टेक्स्ट को प्रिंट कर सकते हैं ग्राफिक्स को नहीं। इसके लेटर्स भी फिक्स्ड साईज के रहते हैं। इस प्रिंटर में गोल व्हील लगी रहती हैं जिसमें पहले बने बनाये लेटर्स लगे रहते हैं। इस व्हील के पीछे एक हैमर होता है जो कि व्हील के ऊपर सीधे टकराता है, जिससे इनफार्मेशन प्रिंट होती है।


b) Non-Impact Printer: वह प्रिंटर जो प्रिंट करते समय आवाज नहीं करते नान-इम्पैक्ट प्रिंटर कहलाते हैं।


3- Types of Non-Impact Printer 

1. Laser Printer 

2.Inkjet Printer


1.Laser Printer: इस प्रिंटर के माध्यम से टेक्स्ट और ग्राफिक्स दोनों को प्रिंट कर सकते हैं। यह प्रिंटर बहुत तेज गति से इनफार्मेशन को प्रिंट कर सकते हैं। इस प्रिंटर की प्रिंटिंग क्वालिटी भी सबसे अच्छी है। इस प्रिंटर के अंदर लेजर की किरणे सीधे ड्रम पर प्वाइंट करती है और फिर ड्रम के द्वारा इनफार्मेशन प्रिंट होती है। यह प्रिंटर बहुत महंगा आता है और इसकी मेंटीनेंस कीमत भी expensive है।


2.Inkjet Printer: इस प्रिंटर के द्वारा कलर और ब्लैक एण्ड व्हाईट दोनों प्रकार की इनफार्मेशन प्रिंट कर सकते हैं। यह प्रिंटर भी डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर की तरह कार्य करता है। इसके द्वारा इनफार्मेशन डॉट्स के रूप में प्रिंट होती है। यह प्रिंटर प्रिंट करने के लिये नोजल का उपयोग करता है। यह प्रिंटर डाट मैट्रिक्स प्रिंटर से ज्यादा अच्छा है लेकिन लेजर प्रिंटर से अच्छा नहीं है। 


R- आउटपुट डिवाइस के महत्वपूर्ण उदाहरण हिंदी में | Output devices



4- Plotters:


यह डिवाईस भी प्रिंटर की तरह है मगर इसके द्वारा सिर्फ ग्राफिकल इनफार्मेशन को प्रिंट करवा सकते हैं। इस डिवाईस का उपयोग इंजीनियर, आर्कीटेक्ट में करते हैं। प्लॉटर से ज्यादातर नक्शे और मशीन की डिजाईन को प्रिंट करते हैं। प्लाटर के अंदर फ्री हैण्ड हेड लगा होता है जो आसानी से कहीं भी मूव कर सकता है। प्लाटर दो प्रकार के होते हैं: 

1. Drum Plotter 

2. Flat Bad Plotter


1.Drum Pen Plotter: इसमें पेन प्रयुक्त होता है जो गतिशील होकर कागज की सतह पर आकृति तैयार करते हैं। कागज एक ड्रम पर चढ़ा रहता है जो आगे खिसकता जाता है। पेन कम्प्यूटर द्वारा नियंत्रित होता है। यह मैकेनिकल आर्टिस्ट की तरह कार्य करता नजर आता है। जैसे ही इनमें रंगों का चुनाव होता है तो वह मनमोहक लगता है। पेन की गति एक बार में एक इंच के हजारवें हिस्से के बराबर होती है।


2.Flat bad Plotter: इस प्लॉटर में कागज को स्थिर अवस्था में एक बेड या ट्रे में रखा जाता है। एक आर्म पर पेन चढ़ा रहता है जो मोटर से कागज पर ऊपर नीचे (वाई अक्ष) और दायें बायें (एक्स अक्ष) गतिशील होता है कम्प्यूटर पेन को एक्स–वाई अक्ष की दिशाओं में नियंत्रित करता है और कागज पर आकृति चित्रित करता है। 


निष्कर्ष


अपने ऊपर कंप्यूटर आउटपुट डिवाइस प्रिंटर (Computer Output Devices Printer) के बारे में जानकारी पड़ी, यदि आप कंप्यूटर इनपुट डिवाइस के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।


और पढ़ें: Computer Input Devices के प्रयोग की जानकारी जाने कंप्यूटर इनपुट डिवाइस

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ