Smart Phone क्या है? कौन-सा स्मार्टफोन सबसे अच्छा। इसकी खासियत

 आर्टिकल के अंतर्गत हम इस Smart Phone क्या है कैसे यूज़ किया जाता है? कौन-सी इसमें प्रोसेस रहती है, क्या खासियत है? स्मार्टफोन से रिलेटेड तमाम जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलने वाली है। यदि आप स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम किसी स्मार्टफोन रेव्यू नहीं कर रहे हैं खास और बेसिक जानकारी आपको इस आर्टिकल में देने वाले हैं। आप इसे पूरा पढ़ें, आप अच्छी तरह से जान जाएंगे स्मार्ट फोन के बारे में तो चलिए स्टार्ट करते हैं।



Smart Phone. स्मार्ट फोन क्या है?


स्मार्ट फोन उन मोबाइल फोनों को कहते हैं जिनकी कम्प्युटिंग क्षमता तथा कनेक्टिविटी आधारभूत फोनों की तुलना में अधिक उन्नत होती है। आरम्भ में जो स्मार्टफोन आये उनमें प्रायः मोबाइल फोन की विशेषताओं के अलावा अन्य उपभोक्ता युक्तियों जैसे PDA, Media Player, Digital Camera, GPS Phone आदि के गुण भी होते थे।


बाद के स्मार्टफोनों में इन सभी विशेषताओं के अलावा टचस्क्रीन, वेब ब्राउजिंग, वाई-फाई, अन्य पार्टियों के मोबाइल अनुप्रयोग (ऐप्स) गति-संसूचक (motion sensor) , मोबाइल पेमेण्ट आदि भी उपलब्ध हैं। वर्तमान समय में लगभग 80% स्मार्टफोन गूगल के एण्ड्रॉयड तथा ऐपल के OS मोबाइल प्रचालन तंत्रों पर आधारित हैं।


इक्कीसवीं सदी का अबतक का सबसे बड़ा आविष्कार है। Smart Phone आज हमारे चारों ओर एक ही चर्चा है स्मार्ट फोन बच्चा हो या बूढ़ा, हर व्यक्ति इस के आकर्षण में अभिभूत है। स्मार्ट फोन एक सशक्त माध्यम के रूप में उभरा है और जिसमें हमारे सामाजिक सरोकार को सशक्त करने की अपार संभावनाएँ हैं। स्मार्ट फोन अपेक्षाकृत एक नया शब्द है जिसे लगभग सारी भाषाओं ने एकरूपता से स्वीकारा है।


स्मार्टफोन का तात्पर्य क्या है?


एरिक्सन ने 1997 में अपने एक लोकप्रिय मोबाइल मॉडल GS 88 के लिए स्मार्ट फोन शब्द का इस्तेमाल किया था और वहीं से इसके बारे में लोगों ने जाना। स्मार्ट फोन से हमारा तात्पर्य ऐसे फोन से है जिसमें कंप्यूटर और मोबाइल दोनों की खूबियाँ एक साथ पिरोई गयी हों।


भारत में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या का पंद्रह प्रतिशत से भी ज्यादा हिस्सा स्मार्ट फोन्स को उपयोग करता है और इसका चलन शहरी भागों में ज्यादा है। स्मार्ट फोन की कीमतों में गिरावट के कारण अब देश के ग्रामीण भागों में भी इस का चलन बढ़ रहा है। इसके त्वरित विकास की पुरजोर संभावनाएँ हैं।


Smart Phone खरीदने से पहले


स्मार्ट फोन खरीदने से पहले हम यह चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा तकनीक का समावेश मिले और फिर ऐसा वक्त शीघ्र ही आता है जब फोन के एप्लीकेशन बंद रख-रख कर बैटरी बचाते हैं। इसे अगर हम डिजिटल डाइलेमा कहें तो सही लगता है। स्मार्ट फोन की जो सबसे बड़ी खूबी होती है वह है उसका बड़ा स्क्रीन और इन्टरनेट से जुड़ने की उसकी क्षमता।


1-मोबाइल ऑपरेटर (सर्विस प्रोवाईडर) का चुनावः


सबसे पहले आप यह पता करें की किस मोबाइल ऑपरेटर की कवरेज कैपेसिटी आपके इलाके में सबसे अच्छी है। Smart Phone को स्मार्ट रखने के लिए अपने एरिया में सिग्नल की पड़ताल बहुत जरूरी है वरना आप का हैण्डसेट कितना भी अच्छा हो, रोता ही रहेगा। यह भी पता करें कि आपके शहर में किसका डाटा प्लान सबसे बेहतर और सस्ता है।


2-सही स्क्रीन साइज का चुनाव:


स्मार्ट फोंस के स्क्रीन साइज दिन ब दिन बड़े होते जा रहे हैं। आप तय कर लें कि आपको कौन-सा साइज सूट करेगा। अगर एक हाथ से इस्तेमाल की सुविधा चाहते हैं तो 4 इंच या उससे छोटे स्क्रीन से भी काम चल जाएगा लेकिन आज के समुन्नत स्मार्ट फोंस की दुनिया में चार इंच से छोटा फोन लेकर फोन के फीचर्स का सही मजा नहीं ले सकते।


चाहे गेम्स हों फिल्म हों, टाइपिंग हो या एप्स का प्रबंधन 4 इंच या उससे बड़ा स्क्रीन साइज इस्तेमाल को आसान ही नहीं मजेदार भी बना देता है। यह एक व्यक्तिगत चुनाव का मामला है लेकिन सारे विकल्पों को जांच परख कर ही निर्णय लें।


3-सही प्रोसेसर:


स्मार्ट फोन का दिल और दिमाग उसका प्रोसेसर होता है। अब मॉडल देखकर फोन खरीदने के जमाने गए, फोन का प्रोसेसर क्या है उसका RAM कितना है, इन सब बातों की जानकारी आवश्यक हो गयी है। अगर आपके पास क्वैड कोर कुअलकॉम स्नेपड्रैगन 600 हो तो यह और किसी ड्यूल कोर प्रोसेसर से बहुत ज्यादा काम कम समय में कर पायेगा।


गेमिंग और मल्टीटास्किंग का मजा ही कुछ और होगा। हाई एंड स्मार्ट फोंस आज 2GB RAM और 16 GB स्टोरेज के साथ ही आते हैं लेकिन IGB RAM और 8 GB स्टोरेज भी अच्छा विकल्प है। 5-6 मेगापिक्सेल आम उपयोग के लिए र्याप्त है।


औसतन Smart Phone की बैटरी 6-7 घंटे तक चला करती हैं लेकिन कुछ एक आठ घंटे तक भी चल जाती है। आपकी उपयोगिता इसका पैमाना तो है ही इसके अलावा आपका यह जानना भी जरूरी है कि बैटरी की पॉवर कितनी बताई गयी है।


4-सही बैटरी:


2000 mAH से अधिक जो हो सब अच्छा है। यह भी पता करें कि पॉवर सेविंग विकल्प फोन में उपलब्ध है या नहीं। आश्वस्त हो लें कि बैटरी निकालने की सुविधा है या नहीं, कई उच्च स्तरीय फोन बैटरी निकालने की सुविधा नहीं देते। बैटरी लाइफ स्कोर के बारे में ऑनलाइन चेक करना भी एक अच्छा।


निष्कर्ष:


ऊपर दिए गए आर्टिकल के अनुसार अपने Smart Phone क्या है इसकी विशेषता, स्मार्टफोन खरीदने से पहले किन बातों को ध्यान रखना जरूरी है? आदि तमाम जानकारी आपने पढ़ी। आशा है आपको ऊपर दी गई जानकारी जरूर अच्छी लगी होगी। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद,


और अधिक पढ़ें: Laptop / Notebook-Palmtop & Workstation 


Tage: Smart phone, Smart phone users, Latest smart phone, Best smart phone, Smart phone battery, सबसे स्मार्ट फोन कौन-सा है, स्मार्ट फोन क्या है, स्मार्ट फोन।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ